Friday, October 4, 2019

एल्गर और डि कॉक की सेंचुरी से SA की वापसी

विशाखापत्तनम डीन एल्गर और क्विंटन डि कॉक ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना करके साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां अच्छी वापसी दिलाई। एल्गर ने 160 रन की लाजवाब पारी खेली और वह 2010 के बाद भारतीय सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बने, जबकि डि कॉक (111) ने अपने सदाबहार अंदाज में बल्लेबाजी करके सैकड़ा जड़ा। इन दोनों की शतकीय पारियों से साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 385 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका अभी भारत से 117 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 502 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। भारतीय पारी का आकर्षण मयंक अग्रवाल (215) और रोहित शर्मा (176) की सलामी जोड़ी के बड़े शतक रहे। भारत को पहले दो सत्र में केवल दो सफलताएं मिलीं लेकिन तीसरे सत्र में वह एल्गर और डि कॉक दोनों को आउट करने में सफल रहा। रविचंद्रन भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 128 रन देकर पांच विकेट लिए हैं। देखें स्कोरकार्ड- साउथ अफ्रीका की मजबूत शुरुआतसाउथ अफ्रीका ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 39 रन से की और तब मैच एकतरफा लग रहा था लेकिन इसके बाद एल्गर ने पारी को अच्छी तरह से संवारा और उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग मिला। एल्गर और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (55) ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इसके बाद डि कॉक ने बखूबी उनका साथ दिया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए अब तक 164 रन जोड़े। डु प्लेसिस बने अश्विन का शिकारअश्विन ने दूसरे सत्र में डुप्लेसिस का विकेट लेने के बाद तेजी से टर्न लेती गेंद पर डिकाक को बोल्ड किया। इससे पहले (116 रन देकर दो) ने एल्गर का विकेट लेकर टेस्ट मैचों में अपना 200वां विकेट लिया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दसवें भारतीय गेंदबाज हैं। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी लेकिन फिर साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की, क्योंकि दूसरे दिन उसने अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज जल्दी गंवा दिए थे। तीसरे दिन के पहले दोनों सत्र साउथ अफ्रीका के नाम रहे लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे सत्र में अच्छी वापसी की। एल्गर तीसरे सत्र में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे जिनका चेतेश्वर पुजारा स्क्वायर लेग पर खूबसूरत कैच लिया। डिकाक ने भी एल्गर की तरह अश्विन पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया लेकिन वह इसके बाद लंबी पारी नहीं खेल पाए। अश्विन ने वर्नन फिलैंडर को बोल्ड करके अपना पांचवां विकेट लिया। स्टंप उखड़ने के समय सेनुरन मुथुसामी 12 और केशव महाराज चार रन पर खेल रहे थे। एल्गर का 12वां शतकइससे पहले एल्गर ने उपमहाद्वीप की कड़ी परिस्थितियों में अपने कौशल का शानदार नजारा पेश किया और अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। हाशिम अमला के 2010 में शतक लगाने के बाद वह भारतीय धरती पर तिहरे अंक में पहुंचने वाले पहले साउथ अफ्रीकी हैं। भारतीय स्पिनरों को तीसरे दिन शुरू से ही सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा था लेकिन एल्गर ने बड़ी कुशलता से उनका सामना किया। उन्होंने दबाव हटाने के लिए कुछ अवसरों पर हवा में भी शॉट खेले। उनके बल्ले से 18 चौकों के अलावा चार छक्के भी निकले। एल्गर ने अश्विन पर कॉउ कार्नर पर छक्का जड़कर लाजवाब अंदाज में अपना शतक पूरा किया। डि कॉक का हमलादूसरी तरफ डु प्लेसिस के 58वें ओवर में आउट होने के बाद डि कॉक ने स्पिनरों को निशाने पर रखा। वह सीमित ओवरों की शैली में खेले और अपना पांचवां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और दो छक्के लगाये। भारत ने बीच में हनुमा विहारी और रोहित शर्मा जैसे कामचलाऊ स्पिनर भी आजमाए। साउथ अफ्रीका ने सुबह तेम्बा बावुमा (18) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिससे स्कोर चार विकेट पर 63 रन हो गया। बावुमा को इशांत शर्मा ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद एल्गर ने डु प्लेसिस ने भारतीय आक्रमण का डटकर सामना किया तथा लंच तक स्कोर चार विकेट पर 153 रन पर पहुंचाया। इस बीच एल्गर जब 74 रन पर थे तब रविंद्र जडेजा की गेंद पर साहा उनका मुश्किल कैच नहीं ले पाए। दूसरी तरफ डुप्लेसिस सहज होकर खेल रहे थे उन्होंने अश्विन पर पारी का पहला छक्का लगाया। डु प्लेसिस की पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2InJG9o
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support