Friday, October 18, 2019

टेस्ट-T20: सरफराज से छीनी पाक टीम की कप्तानी

लाहौरपाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के बारे में चल रहीं तमाम अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। उन्हें बोर्ड ने टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला किया है। उनकी जगह टेस्ट और इंटरनैशनल टी-20 टीम के कप्तान बनाए गए हैं। इसकी पुष्टि आईसीसी ने की है। इससे पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक टीम के कप्तान के रूप में सरफराज के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सीईओ वसीम खान के सामाने अपनी बात रख दी है। सूत्रों के अनुसार, मिसबाह ने पीसीबी के सामने यह कहा था कि सरफराज टीम के कप्तान नहीं बने रह सकते। इसके बाद सरफराज के कप्तानी से हटाए जाने की अटकलों ने जोर पकड़ ली थी। उल्लेखनीय है कि सरफराज अहमद ने इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी अपनी फिटनेस और टीम के प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना किया था। उसके बाद से ही उन्हें कप्तानी से हटाए जानें की बात चल रही थी। भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा: अजहर अली टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद अजहर अली ने कहा, ' मेरे लिए पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का कप्तान होने से बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता। मैं बेहद विनम्र, उत्सुक और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर मुझ पर जो भरोसा जताया गया है मैं टीम के सपॉर्ट के साथ उसे सही साबित करना चाहता हूं।' नवनियुक्त कप्तान ने कहा, 'नई टीम मैनेजमेंट के साथ पाकिस्तान क्रिकेट में यह रोमांचक समय है। बतौर कप्तान मैं सहज महसूस कर रहा हूं कि मेरे साथ कई जानकार लोग जुड़े होंगे, जिनपर मैं भरोसा कर सकता हूं और उनके मार्गदर्शन में टीम को आगे ले जा सकता हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32qZ7Wl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support