Saturday, October 5, 2019

T20I हैटट्रिक: सबसे युवा खिलाड़ी बना पाक बोलर

नई दिल्ली पाकिस्तान के टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने भनुका राजपक्षे (32), दासुन शनाका (17) और शेशन जयसूर्या (2) को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। 19 साल 183 दिन के इस युवा तेज गेंदबाज का प्रदर्शन भी हालांकि उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 165 रन रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान की टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हसनैन अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का दूसरा ही मैच खेलने उतरे थे। उन्होंने अपने चार ओवर में 37 रन दिए लेकिन उनके नाम तीन विकेट आए। हसनैन को अपने पहले दो ओवरों में संघर्ष करना पड़ा लेकिन तीसरे ओवर में उन्होंने शानदार वापसी की और भनुका राजपक्षे को एक तेज यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। उन्होंने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजपक्षे का विकेट लिया था और उसके बाद 19वें ओवर की पहली दो गेंदों पर उन्होंने विकेट लिए। वह टी20 इंटरनैशनल में हैटट्रिक लेने वाले 9वें और पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले फहीम अशरफ 27 अक्टूबर 2017 ने श्रीलंका के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में हैटट्रिक ली थी। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली टी20 इंटरनैशनल में हैटट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ तिकड़ी ली थी। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट लिए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/333TGwm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support