Monday, October 21, 2019

भारत vs सा. अफ्रीका, रांची टेस्ट- लाइव अपडेट्स

रांचीभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में चौथे दिन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन करते हुए अपने 8 विकेट तीसरे दिन सोमवार तक गंवा दिए और स्टंप्स तक उसका स्कोर 132 रन रहा। मेहमान टीम तब भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 9 विकेट पर 497 रन (घोषित) से 203 रन पीछे थी। (देखें, ) साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट की तरह इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों का टिककर सामना नहीं कर सके और एक के बाद एक सस्ते में आउट होते चले गए। दूसरी पारी में तीसरे दिन तक सबसे अधिक विकेट मोहम्मद शमी ने लिए और 3 बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई जबकि पेसर उमेश यादव को दो विकेट मिले। अश्विन और जडेजा के खाते में एक-एक विकेट है। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 162 रन पर सिमटीइससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी सोमवार को ही महज 162 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत ने उसे फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया था। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की थी जिसमें रोहित शर्मा (212) ने दोहरा शतक और अजिंक्य रहाणे (115) ने शतकीय पारियां खेलीं। टीमें भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज नदीम, मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एल्गर, तेंबा बावुमा, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), एनरिक नोर्तजे, कागिसो रबाडा, जुबैर हमजा, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, लुंगी गिडी


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pK5khm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support