इंदौरभारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी में दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 188 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के जो शुरुआती 3 विकेट गिरे हैं, उसमें (6), चेतेश्वर पुजारा (54) और (0) शामिल हैं। पहले दिन रोहित आउट हुए थे,जबकि दूसरे दिन लंच से पहले पुजारा और विराट का विकेट गिरा। रोचक बात यह है कि ये तीनों टॉप बल्लेबाजों को ने पविलियन भेजा। बांग्लादेश के लिए यह मैच भले ही अब तक कटु अनुभव वाला रहा है, लेकिन विश्व स्तरीय तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट करने के बाद अबु जरूर खुशी से झूम रहे होंगे। ऐसा होना भी चाहिए, क्योंकि ओपनर रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बीती टेस्ट सीरीज लगातार तीन मैचों में 3 शतक जड़े थे, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। दूसरी ओर, कप्तान विराट कोहली को मौजूदा क्रिकेट वर्ल्ड का रन मशीन कहा जाता है, जबकि पुजारा को टेस्ट का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। पढ़ें- ऐसे है टेस्ट करियरअबु जायेद की बात करें तो यह 26 वर्षीय दांए हाथ के तेज गेंदबाज ने इससे पहले सिर्फ 6 टेस्ट खेले थे। भारत के खिलाफ उनका 7वां टेस्ट है। उन्होंने जुलाई, 2018 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में डेब्यू किया था। अब तक वह क्रिकेट की दुनिया में भले ही अंजान रहे हों, लेकिन भारत के खिलाफ इस करिश्माई प्रदर्शन के बाद उनकी चर्चा जरूर होगी। दूसरे ही वनडे में फाइव विकेट हॉल अबु ने इसी वर्ष डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ 13 मई, 2019 को वनडे डेब्यू किया था। इस मैच में तो वह कोई विकेट नहीं झटक सके, लेकिन दूसरे वनडे में 58 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए इंटरनैशनल क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी, जो उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NOW9Go






0 comments:
Post a Comment