इंदौरभारतीय ओपनर ने इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन कमाल कर दिया और शानदार दोहरा शतक जड़कर रेकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। मयंक ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में 330 गेंदों पर 243 रनों की उम्दा पारी खेली जिसमें उन्होंने 28 चौके और 8 छक्के जड़े। मयंक ने इसी के साथ कुछ रेकॉर्ड भी अपने नाम किए। ( देखें, ) डॉन ब्रैडमैन से आगे निकलेदोहरे शतक के साथ मयंक ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन से भी आगे निकल गए। मयंक ने 12वीं पारी तक जाते-जाते दो दोहरे शतक लगा लिए हैं जबकि ब्रैडमैन ने दो दोहरो शतकों के लिए 13 पारियों का इंतजार किया था। इस फेहरिस्त में हालांकि भारत के विनोद कांबली सबसे आगे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआती पांच पारियों में ही दो दोहरे शतक लगा लिए थे। पढ़ें, 6 के साथ डबल सेंचुरीमयंक ने सिक्स जड़कर अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने मेहदी हसन मिराज की गेंद पर लॉन्ग ऑन दिशा में सिक्स लगाया और दिलकश अंदाज में डबल सेंचुरी पूरी की। इससे पहले उन्होंने विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। वह सिक्स के साथ डबल सेंचुरी पूरी करने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में इसी में इसी साल सिक्स के साथ दोहरा शतक पूरा किया था। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा सर्वाधिक स्कोरमयंक अग्रवाल बांग्लादेश के खिलाफ सर्वाधिक निजी स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर हैं। दिग्गज सचिन तेंडुलकर ने ढाका में 2004 में 248 रन की नाबाद पारी खेली थी जो इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक निजी स्कोर है। विराट कोहली ने हैदराबाद में 3 साल पहले 204 रन की पारी इसी टीम के खिलाफ खेली थी। देखें, एक पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा सिक्समयंक ने एक टेस्ट पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के नवजोत सिंह सिद्धू के रेकॉर्ड की भी बराबरी की। उन्होंने 243 रन की अपनी पारी में 8 छक्के लगाए, वहीं सिद्धू के नाम भी श्रीलंका के खिलाफ 124 रन की टेस्ट पारी में 8 छक्के दर्ज हैं। धुरंधर ने श्रीलंका के खिलाफ 293 रन की अपनी पारी के दौरान 7 छक्के जड़े थे। एक ही दिन में 200 या इससे ज्यादा रनमयंक अग्रवाल एक ही दिन में 200 या इससे ज्यादा का निजी स्कोर करने वाले दूसरे भारतीय ओपनर हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि धुरंधर वीरेंदर सहवाग के नाम है जिन्होंने ऐसा कारनामा 3 बार किया है। ऐसा रहा मैच का दूसरा दिन भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 493 रन बनाए और बांग्लादेश (150 रन पर ऑलआउट) की पहली पारी के आधार पर 343 रन की मजबूत बढ़त भी हासिल कर ली। मयंक के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 54 और अजिंक्य रहाणे ने 86 रन की उपयोगी पारियां खेलीं जबकि रविंद्र जडेजा 60 रन बनाकर नाबाद लौटे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/376JdDn






0 comments:
Post a Comment