कोलकाता शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार पूरे करने वाले पांचवें भारतीय विकेटकीपर बन गए। बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन साहा ने यह मुकाम हासिल किया। 35 वर्षीय साहा ने बांग्लादेश की पहली पारी में दो शिकार किए। उन्होंने उमेश यादव की गेंद पर शादमन इस्लाम (29) को कैच कर अपनी सेंचुरी पूरी की। आईसीसी ने ट्वीट कर साहा की उपलब्धि का जिक्र किया। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने ट्वीट किया, 'ऋद्धिमान साहा ने शानदार कैच पकड़ा! भारतीय विकेटकीपर ने टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार पूरे कर लिए हैं। बांग्लादेश काफी मुश्किल में है उसके छठा विकेट गिर चुका है।' साहा ने अब टेस्ट क्रिकेट में 101 शिकार पूरे कर लिए हैं। इसके बाद उन्होंने महमुदुल्लाह का कैच किया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे कामयाब विकेटकीपर हैं। उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारूप में 294 शिकार किए हैं। धोनी और साहा के अलावा, सैयद किरमानी, किरण मोरे और नयन मोंगिया ने टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा शिकार किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने का रेकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर के नाम है। बाउचर ने 147 टेस्ट मैचों में 555 शिकार किए हैं। वहीं एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) के नाम 416 शिकार हैं। भारत ने बांग्लादेश को कोलाकात टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 106 रनों पर ऑल आउट कर दिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ईशांत शर्मा की अगुआई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बांग्लादेश को ऑल आउट करने में सिर्फ 30.3 ओवरों का समय लिया। ईशांत ने अपने टेस्ट करियर में 10वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। हालांकि भारत में यह सिर्फ दूसरा मौका था जब ईशांत ने पारी में पांच विकेट लिए हों। इससे पहले साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में 118 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QHUQup






0 comments:
Post a Comment