Thursday, November 14, 2019

इंदौर टेस्ट में बोलर्स का कमाल, बांग्लादेश 150 रन पर आउट

इंदौरभारतीय टीम ने गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश को सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में 000 रनों पर समेट दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और वह शुरुआती झटकों से अंत तक उभर नहीं सकी। उसके लिए मुशफिकुर रहीम ने सबसे अधिक 43 रन बनाए, जबकि कप्तान मोमिनुल हक ने 37 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके, जबकि इशांत शर्मा, उमेश यादव और आर. अश्विन ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले। ( देखें, ) उमेश-इशांत ने शुरुआत बिगाड़ी इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। उसे इमरुल कायेस (6) के रूप में पहला झटका उमेश यादव ने दिया। उनका कैच 12 रनों के टीम स्कोर पर रहाणे ने लपका। स्कोर में कोई रन जुड़ता इससे पहले ही शादमान इस्लाम (6) को इशांत शर्मा ने ऋद्धिमान साहा के हाथों लपकवा दिया। ये दोनों ही ओपनर बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में दिख रहे थे और भारतीय पेस को अधिक देर तक नहीं झेल सके। पढ़ें- लंच से पहले शमी ने मिथुन को किया चलताटीम का स्कोर 31 रन पर था तभी मोहम्मद मिथुन को मोहम्मद शमी ने LBW करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। वह 13 रन बना सके। लंच से पहले गिरने वाला यह बांग्लादेश का आखिरी विकेट था। मोमिनुल हक (37) और मुशफिकुर रहीम (43) ने कुछ देर तक जरूर टिककर बैटिंग की, लेकिन वह टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। पढ़ें- यूं गिरे फिर धड़ाधड़ विकेटकप्तान मोमिनुल हक 38वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने आर. अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया। यह अश्विन का भारतीय मैदान पर 250वां टेस्ट विकेट रहा। वह ऐसा करने वाले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के बाद तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। यह विकेट 99 के टीम स्कोर पर गिरा था। इसके बाद बाकी के बल्लेबाज 150 रन तक पहुंचते-पहुंचते पविलियन लौट गए। उल्लेखनीय है कि टी-20 इंटरैशनल सीरीज में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2-1 से हराया था। उस सीरीज में टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे, जबकि टेस्ट सीरीज के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NK6uTK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support