Friday, November 15, 2019

16 नवंबर: जब 'गॉड ऑफ क्रिकेट' सचिन तेंडुलकर के साथ भावुक हो गया था पूरा देश

नई दिल्लीसचिन तेंडुलकर, एक ऐसा नाम जो दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए हमेशा काफी रहा। एक ऐसा बल्लेबाज, जो मैदान पर उतरा तो शोर अचानक तेज हो गया। उम्मीदें इतनी ज्यादा लेकिन दवाब जैसे उन्होंने कभी लिया ही नहीं। आज से 6 साल पहले इस दिग्गज ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। साल 2013 (14 से 16 नवंबर) में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सचिन ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला। यह टेस्ट मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया था। सचिन ने उस मैच में 118 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह मैच पारी और 126 रन से जीता और 'गॉड ऑफ क्रिकेट' के नाम से मशहूर सचिन को शानदार विदाई मिली। टीम इंडिया ने 14 नवंबर 2013 से शुरू हुए इस मैच को 3 दिनों मे ही जीत लिया था। वह पल पूरे देश के लिए भावुक कर देने वाला था। हजारों की संख्या में क्रिकेट फैन्स स्टेडियम में थे और लाखों टीवी पर उन्हें क्रिकेट का आखिरी लम्हा जीते हुए देख रहे थे। याद रहेगा- सचिन...सचिन... मास्टर ब्लास्टर जब आखिरी बार मैदान पर उतरे तो उन्होंने 22 यार्ड की उस पिच को झुककर सलाम किया। जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी उसी ग्राउंड पर अपने परिवार और होम ग्राउंड दर्शकों के सामने उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। अपने विदाई भाषण में उन्होंने कहा भी था कि फैंस के 'सचिन...सचिन...' शब्द उनके जेहन में हमेशा गूंजते रहेंगे। नवंबर में डेब्यू और नवंबर में संन्यास15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन ने 24 साल तक देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर की पहली टेस्ट सेंचुरी इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 1990 में जड़ी थी, तब 119 रन की नाबाद पारी खेली। दूसरी टेस्ट सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाई थी। उन्होंने सिडनी में जनवरी 1992 में खेले गए टेस्ट मैच में नाबाद 148 रन की शानदार पारी खेली। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 15 नवंबर को टेस्ट डेब्यू किया था और 16 नवंबर को संन्यास लिया था। यूं ही नहीं कहा जाता क्रिकेट का भगवानसचिन को 'क्रिकेट के भगवान' का दर्जा प्राप्त है और इसकी गवाही उनके जबरदस्त रेकॉर्ड देते हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने 200 टेस्ट खेले हैं जिसमें 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक जमाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248 नाबाद रहा। वनडे में सचिन ने 463 मैच खेले और 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18,426 रन बनाए। वनडे में सचिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 200 रन रहा। इसके साथ ही सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 शतक भी लगाए। 16 साल की उम्र में इंटरनैशनल डेब्यू करने वाले सचिन ने क्रिकेट के मैदान पर कई रेकॉर्ड बनाए, जिनमें से आज भी कई ऐसे हैं जिन्हें कोई तोड़ नहीं पाया है। रेकॉर्ड्स के बादशाह सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले लेकिन फिर वह इसी टीम के मेंटॉर बन गए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2CMFOeL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support