Monday, November 4, 2019

दिल्ली पलूशन के बाद राजकोट टी20 पर 'महा' खतरा

राजकोटभारत और बांग्लादेश के बीच राजधानी दिल्ली में खेला गया पहला टी20 मैच वायु प्रदूषण के कारण खतरे में था लेकिन मैच बिना किसी परेशानी के आयोजित हुआ। अब दोनों टीमें राजकोट में सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेलेंगी, लेकिन इस मैच पर भी मौसम की बुरी नीयत पड़ रही है। 'महा' नामक तूफान भारत के पश्चिम तट से दूर जा रहा था, लेकिन इसने करवट ली है और अब यह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया, ‘और अब, राजकोट में होने वाले मैच से पहले, 6-7 नवंबर को पश्चिमी तट पर तूफान के आने का अंदेशा है, जिस कारण सौराष्ट्र तट पर मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि यह यहां रहने वाले लोगों के लिए परेशानी वाला ना हो। इस साल मौसम काफी अनिश्चित रहा है।’ पढ़ें, स्काइमेट वेदर के मुताबिक, तूफान के गुजरात तट तक आते-आते कमजोर होने की उम्मीद है। स्काइमेट के मुताबिक, ‘यह सिस्टम दीव और पोरबंदर के बीच सात नवंबर को कम हो सकता है और उस समय हवा की स्पीड 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।’ बता दें कि दिल्ली में पलूशन के चलते सीरीज के पहले टी20 पर आयोजन को लेकर खतरा मंडरा रहा था। जहरीली हवा के कारण दिल्लीवासियों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली में रहने वाले लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में समस्या बताई है जिसके चलते राजधानी में अब ऑड-ईवन लागू किया गया है। दिल्ली में खेले गए पहले टी20 में 7 विकेट से जीत दर्ज कर बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NG7as2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support