राजकोट भारतीय कप्तान ने बुधवार को कहा कि टी20 क्रिकेट में उदीयमान खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है जिसके बाद वे वनडे और टेस्ट खेल सकते हैं। भारत को वनडे और टेस्ट की तुलना में टी20 में कम सफलता मिली है। भारत ने पिछले साल वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपनी सरजमीं पर टी20 सीरीज जीती थी लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया और साउथ अफ्रीका से सीरीज ड्रॉ रही। रोहित ने कहा, ‘हम इस फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं। दूसरे फॉर्मेट में हमारी पूरी टीम खेल रही है, लिहाजा इसमें उदीयमान खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘इस फॉर्मेट में नए खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है और ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है। हमने देखा है कि इस फॉर्मेट से निकलकर कई खिलाड़ियों ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेला है।’ भारत को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 में हार झेलनी पड़ी थी। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ भी पूरी मजबूत रहे। यही वजह है कि कई नए खिलाड़ी इसमें खेल रहे हैं। इसके मायने यह नहीं है कि हम मैच जीतना नहीं चाहते। हमें जीतना है लेकिन इन खिलाड़ियों को भी अनुभव मिलेगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NmYPL6






0 comments:
Post a Comment