Sunday, November 10, 2019

देखें: विराट कोहली की जबरा फैन हैं वॉर्नर की बेटी

नई दिल्‍लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान फैन्स की लिस्ट में एक खास नाम शामिल हो गया है। भारत के बच्चे तो विराट बनना ही चाहते हैं अब एक क्रिकेटर की बेटी ने खुद को विराट कोहली बताया है। वह क्यूट बेटी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज की बेटी इंडी रे हैं। उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो र हा है, जिसमें वह बेटिंग करते वक्त खुद को विराट कोहली बताती दिख रही हैं। रोचक बात यह है कि यह विडियो खुद उनके क्रिकेटर पिता डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। इस विडियो में वार्नर की बेटी उनके साथ क्रिकेट खेलती दिख रही हैं और उनसे कह रही हैं- 'आई एम विराट कोहली'। इस विडियो को सबसे पहले वॉर्नर की पत्‍नी कैंडिस ने ट्विटर पोस्‍ट किया और बेटी को पिता के जैसा बताते हुए बेस्ट कैप्शन की मांग की। हालांकि उन्होंने कुछ ही देर वॉर्नर इसे दोबार पोस्ट किया और लिखा- मैं इसके बारे में निश्चित नहीं हूं। वह विराट कोहली बनना चाहती है। उन्होंने विडियो को विराट भी टैग किया। यही नहीं, वॉर्नर की गेंद पर उनकी बेटी ने अच्छा शॉट भी लगाया। उल्लेखनीय है कि डेविड वॉर्नर खुद दुनिया के विस्फोटक ओपनरों में शामिल हैं। ऐसे में अगर उनकी बेटी विराट कोहली की फैन है तो भारतीय कप्तान के फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Nw7Cua
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support