Saturday, November 23, 2019

रायुडू ने हैदराबाद क्रिकेट पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

हैदराबाद विश्व कप टीम में न चुने जाने के बाद आनन-फानन में संन्यास लेने वाले ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन () पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। रायुडू ने तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव से इस मामले को देखने को कहा है। रायुडू ने ये आरोप अपने उस ऐलान के एक दिन बाद लगाए हैं, जिसमें उन्होंने हैदराबाद के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से कुछ महीने का ब्रेक लेने की बात कही है। रायुडू ने ट्विटर पर लिखा, 'हलो सर, मैं आपसे हैदराबाद क्रिकेट संघ में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने की अपील करता हूं, जब तक हैदराबाद क्रिकेट टीम में पैसों और भ्रष्ट लोगों का दखल जारी रहेगा तब तक कैसे एक बेहतरीन टीम बन सकती है।' रायुडू ने विश्व कप में नहीं चुने जाने के बाद विश्व कप के दौरान ही संन्यास ले लिया था लेकिन बाद में अगस्त में वह संन्यास से बाहर आ गए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OB5mBb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support