Sunday, November 24, 2019

ममता ने डे-नाइट टेस्ट जीतने पर टीम को दी बधाई

कोलकाता पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी ने यहां ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी। धनखड़ ने शानदार जीत के लिए भारतीय टीम की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सौरभ गांगुली, विराट कोहली, ईडन गार्डन्स पर पहला ऐतिहासिक गुलाबी गेंद का टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई।’ राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘यह मैच क्रिकेट, खेल और कोलकाता शहर के लिए ऐतिहासिक था। शहर को सम्मान देने के लिए सौरभ गांगुली को बधाई।’ ममता ने ट्वीट किया, ‘ईडन गार्डन्स पर पहला गुलाबी गेंद का टेस्ट जीतने के लिए विराट कोहली और भारतीय टीम को बधाई।’ बता दें कि भारतीय टीम ने अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट तीन दिन में ही पारी और 46 रन से जीत लिया। विराट ने इस मैच में 136 रन की शतकीय पारी खेली जबकि भारतीय पेसर्स ने कुल 19 विकेट झटके।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QLENvO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support