कॉमिडी शो '' छोटे परदे पर छाया हुआ है। शो में इस हफ्ते मचने वाला है धमाल। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में आएंगे हरभजन सिंह। हरभजन के साथ उनकी पत्नी भी होंगी। कपिल और हरभजन का सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार है। स्वभाविक है शो में धमाल मचने वाला है। हरभजन सुनाएंगे कि कैसे उनकी अंग्रेजी अच्छी हुई। हरभजन की यह कहानी सुनकर आप भी लोट-पोट हो जाएंगे। सोनी टीवी ने एक टीजर जारी किया है। टीजर में खास अंदाज में अपनी अंग्रेजी इंप्रूव होने की कहानी सुनाते हैं। हरभजन कपिल को बताते हैं कि 'एक बार गलती से मेरे साथ श्रीलंका की एक लड़की सेट हो गई थी। वह अंग्रेजी में मुझसे बात करती थी, मुझे टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलनी पड़ती थी। धीरे-धीरे उसके साथ बात करते हुए मैंने अंग्रेजी बोलनी शुरू कर दी।' हरभजन की इस कहानी सभी जोर से हंसते हैं। यही नहीं कभी अंग्रेजी के नाम पर डरने वाले हरभजन अब अंग्रेजी में कॉमेंट्री भी देते हैं। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स के लिए अंग्रेजी में कॉमेंट्री करके लौटे हैं। हरभजन की बात पर सबने जोरदार तालियां बजाईं। इसके पहले कपिल कहते हैं कि हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग दो ऐसे खिलाड़ी थे जो अच्छा खेलने के बाद भी मैन ऑफ द मैच न मिलने की प्रार्थना करते थे। उन्हें डर रहता था कि मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद अंग्रेजी बोलनी पड़ेगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33dmxPi






0 comments:
Post a Comment