नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने मंगलवार को अपना बर्थडे पत्नी के साथ मनाया। विराट ने पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। खबरें हैं कि विराट और अनुष्का फिलहाल भूटान में हैं। विराट बांग्लादेश के खिलाफ भारत की मेजबानी में खेली जा रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। पढ़ें, विराट ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अपनी पत्नी के साथ ऐसी शांत जगह पर आना सच में आशीर्वाद की तरह है। दिल की गहराइयों से आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।' टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33dMeiJ






0 comments:
Post a Comment