मुंबई मुख्य चयनकर्ता ने बुधवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी और के साथ उनके संबंध मधुर हैं। प्रसाद ने कहा कि दोनों उनका बहुत सम्मान करते हैं और वो जानते हैं कि व्यक्तियों को कैसे संभालना है क्योंकि वह मैनेजमेंट के विद्यार्थी रहे हैं। प्रसाद ने अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने दिग्गज खिलाड़ियों से सलाह ली थी जिससे मुझे मदद मिली। धोनी और कोहली के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं।' इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, 'लोगबाग कुछ भी लिख सकते हैं लेकिन जब मैं उनसे बात करता हूं तो मैं जानता हूं कि मुझे कितना सम्मान मिलता है।' प्रसाद ने कहा, 'मैं मैनेजमेंट का छात्र रहा हूं और आंध्र क्रिकेट संघ (जहां वे क्रिकेटर निदेशक थे) में मैंने कई बड़े मुद्दों का सामना किया है।' उन्होंने कहा, 'हमने आंध्र संघ को जमीन से उठाकर खड़ा किया है जहां लोगबाग काम करना नहीं चाहते थे। अनुराग ठाकुर जब 2015 में आंध्र आए थे तो उन्होंने इसे आदर्श क्रिकेट संघ कहा था। बीसीसीआई काफी बेहतर संघ है, यहां ज्यादा परिपक्व लोग हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने यहां कठिन समय बिताया है क्योंकि मैं आंध्र में ज्यादा तनावपूर्ण कार्य से गुजर चुका हूं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L0BTjb






0 comments:
Post a Comment