Friday, November 1, 2019

फिर मैदान पर दिखेंगे संगकारा, करेंगे इस टीम की कप्तानी

लंदनमेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के पहले ओवरसीज अध्यक्ष श्रीलंका के पूर्व कप्तान अगले साल श्रीलंका में इंग्लैंड के काउंटी चैंपियन के साथ होने वाले मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगे। एमसीसी ने गुरुवार को ट्रेडिशनल कर्टेन रेजर मैच के तारीख की घोषणा की। यह मैच इंग्लिश काउंटी सीजन के आगाज का संकेत होता है। 1970 से चली आ रही परंपरा के तहत 24 से 27 मार्च तक दोनों टीमें गॉल में भिड़ेंगी। संगकारा ने इसे एमसीसी का एक बड़ा कदम करार दिया है। उनके मुताबिक एमसीसी ने काउंटी चैंपियन एसेक्स के साथ होने वाले इस मैच का आयोजन श्रीलंका में कराने का फैसला करते हुए श्रीलंका में क्रिकेट को एक तरह से सपोर्ट किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34jkjOp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support