नई दिल्ली होल्कर स्टेडियम में शुक्रवार का दिन पूरी तरह के नाम रहा। आज मयंक (243) ने अपने टेस्ट करियर सर्वाधिक स्कोर भी बनाया और अपनी महज 13वीं टेस्ट पारी में ही दूसरी बार दोहरा शतक जड़ने का कारनामा भी अपने नाम किया। मयंक के शानदार खेल की बदौलत टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने यहां बांग्लादेश पर 343 रन की बढ़त अपने नाम कर ली है। दोहरा शतक बनाने के बाद मयंक ने आउट होने से पहले अपने खाते 43 रन और जोड़े। यहां पर वह मेहदी हसन की गेंद पर आउट होकर पविलियन लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी में उन्होंने 28 चौके और 8 छक्के भी जड़े। उनकी इस लाजवाब पारी के बाद जब दिन का खेल खत्म हो गया, तो मयंक अपने खास फैन्स भी मिलने स्टैंड में पहुंचे। इस टेस्ट मैच को देखने यहां कुछ दिव्यांग छात्र भी आए हुए थे। टीम इंडिया के सभी फैन्स के साथ-साथ इन स्टूडेंट्स ने भी दिन भर मयंक के शानदार खेल का आनंद उठाया। लेकिन स्टूडेंट्स का दिन तब और भी खास बन गया, जब उनके हीरो मयंक अपने इन फैन्स से मिलने के लिए मैदान पर बने स्टैंड तक पहुंच गए। मयंक ने यहां इन छात्रों के साथ कुछ सेल्फी भी खींची। मयंक को देखकर छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने मयंक की बैटिंग की प्रशंसा भी की और मयंक को अपने करीब देखकर पूरे जोश से भर गए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/356gtZr






0 comments:
Post a Comment