Tuesday, November 12, 2019

विडियो: बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेल रहे हैं कोहली

इंदौर भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान थ्रोडाउन की प्रैक्टिस करते नजर आए। इस बार अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ नहीं बल्कि वह इंदौर में गली क्रिकेट खेलते हुए दिखे। इंटरनेट पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट इंदौर में बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए देखे जा सकते हैं। यह विडियो शूट एक विज्ञापन के दौरान शूट किया गया लगता है जिसमें विराट और बच्चे शामिल थे। विडियो की शुरुआत में विराट कैजुअल में देखे जा सकते हैं। वह बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर काफी इंजॉय करते हुए देखे जा सकते हैं। विराट बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में नहीं खेले थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कुछ समय का ब्रेक लिया था। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी। अब वह गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से वापसी कर रहे हैं। यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से कोलकाता में होगा जो डे-नाइट होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2O7YtH5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support