कोलकाताविकेट के पीछे और बल्ले से संघर्ष कर रहे का बीसीसीआई अध्यक्ष ने समर्थन करते हुए कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज शानदार खिलाड़ी है और समय के साथ उनके खेल में निखार आएगा। पंत बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। गांगुली से जब पूछा गया कि क्या उन्हें विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही है तो उन्होंने कहा, ‘वह (पंत) शानदार खिलाड़ी है। उन्हें थोड़ा समय देने की जरूरत है, वह अच्छा करेंगे।’ गांगुली ने कहा, ‘वह धीरे-धीरे परिपक्व होंगे, आपको उन्हें समय देना होगा। भारतीय टीम ने गुरुवार को शानदार खेल दिखाया।’ बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 26 गेंद में 27 रन बनाने वाले पंत की खराब विकेटकीपिंग और गलत डीआरएस का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था और बांग्लादेश की टीम पहली बार टी20 में भारत को हराने में सफल रही। दूसरे टी20 में उन्होंने आसान स्टंपिंग की, लेकिन विकेट के आगे गेंद पकड़ने के कारण यह ना-बॉल हो गई। उन्होंने हालांकि इसके बाद शानदार रन आउट और स्टंपिंग करके खुद से दबाव कुछ कम किया। गांगुली ने इस मौके पर कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डंस में 22 से 26 नवंबर तक होने वाले डे-नाइट क्रिकेट मैच के पहले दिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना घंटी बजाकर मैच शुरू होने की घोषणा करेंगी। इस मौके पर बंगाल क्रिकेट संघ उन सभी क्रिकेटरों को सम्मानित करेगा जो भारत और बांग्लादेश के बीच 2000 में खेले गए पहले टेस्ट मैच की टीम में शामिल थे। गांगुली ने इस मुकाबले में पहली बार टेस्ट टीम की अगुवाई की थी। उन्होंने कहा, ‘सब ने पुष्टि कर दी है। हम दोपहर में सबका स्वागत करेंगे।’ इस टेस्ट मैच के दौरान अभिनव बिंद्रा, एमसी मेरी कॉम और पीवी सिंधु जैसे दिग्गज ओलिंपिक पदक विजेताओं के साथ महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को आमंत्रण कर उन्हें सम्मानित करने की योजना है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pTku4y






0 comments:
Post a Comment