Wednesday, November 20, 2019

विराट ने भी माना, पिंक बॉल से खेलना होगी चुनौती

कोलकाताभारतीय कप्तान ने पिंक बॉल टेस्ट मैच से एक दिन पहले कहा कि इस गेंद से खेलना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब डे-नाइट फॉर्मेट में टेस्ट मैच खेला जाएगा, इसलिए थोड़ा चुनौती भरा है। भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टेस्ट मैच का पहला सेशन थोड़ा मुश्किल होगा। यह देखना होगा कि किस तरह गेंदबाजी होगी, बल्लेबाज किस तरह खेलेंगे।' उन्होंने साथ ही कहा कि एक बार आदत पड़ने के बाद डे-नाइट फॉर्मेट में खेलना नॉर्मल हो सकता है। ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीदविराट ने इस बात पर खुशी जताई कि कोलकाता टेस्ट मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'पिंक बॉल टेस्ट को लेकर काफी लोग उत्साहित हैं। ऐसा भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुआ था, जब बड़े-बड़े क्रिकेटर होते थे और सभी उसी मैच के बारे में बात करते और सोचते थे।' उन्होंने कहा, 'लोगों को भी काफी अच्छा लगेगा क्योंकि बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।' इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी शाम के वक्त में प्रैक्टिस करते नजर आए। उन्हें शमी ने कुछ गेंदें फेंकी। कैप्टन कोहली ने कहा, 'भारत में एक बड़ा कारक ओस है, आप पहले से नहीं बता सकते कि कब यह आ जाए, कब यह ज्यादा होगी .. ऐसे में अंतिम सेशन में इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pGE1VO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support