मुंबई युवा बल्लेबाज ने कहा कि कप्तान सहित सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से उन्हें काफी कुछ सीखने में मदद मिली। गिल ने अभी तक दो वनडे खेले हैं जिनमें 16 रन बनाए हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रिजर्व सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखा गया था। गिल को हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उन्हें कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का अवसर मिला। पढ़ें, पंजाब के 20 वर्षीय क्रिकेटर गिल ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। जब आप बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते हो तो आपको पता चलता है कि वे मैच से पहले कैसी तैयारी करते हैं। बल्लेबाजी के लिए जाने से पहले वह कैसे अपना ध्यान केंद्रित करते हैं और मैच की परिस्थितियों के अनुसार कैसे अपनी पारी आगे बढ़ाते हैं।’ गिल को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PSbmI4






0 comments:
Post a Comment