Sunday, November 10, 2019

कुछ ऐसा कह गए रोहित, बोले- अब ध्यान रखूंगा

नई दिल्ली भारत के स्टार बल्लेबाज ने कहा कि वह अगली बार से ध्यान रखेंगे कि मैदान में कैमरा किधर लगा है। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी कर रहे रोहित को यहां हुए दूसरे मैच के दौरान आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए देखा गया। इससे पहले, रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में ऐसी भाषा का उपयोग करते हुए सुना गया था। उनकी आवाज स्टम्प माइक में कैद हो गई थी। रोहित ने कहा, ‘मैं मैदान पर काफी भावुक हो जाता हूं। पिछले मैच के कुछ फैसले गलत थे और आज मैदान पर हम थोड़े सुस्त थे। अंत में उद्देश्य काम पूरा करना है और कभी-कभी हम बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं। अगली बार मैं ध्यान रखूंगा कि कैमरा कहां है (हंसते हुए)।’ उन्होंने मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की सीरीज में जीत हासिल कर ली है। आखिरी मैच में रोहित शर्मा2 रन बनाकर ही पविलियन लौट गए लेकिन श्रेयस अय्यर ने 62 रनों की शानदार पारी खेली और बांग्लादेश को 175 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद नईम ने शानदार पारी खेलते हुए 81 रन बनाए लेकिन बांग्लादेश को जीत नहीं दिला पाए। भारत ने 30 रनों से जीत हासिल की और सीरीज 2-1 से जीत ली। इस मैच में दीपक चाहर ने कमाल दिखाया और 3.2 ओवर में केवल 7 रन देकर 6 विकेट झटके। उन्होंने हैटट्रिक के साथ भारत को जीत दिलाई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NVS2XG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support