नई दिल्ली शनिवार को अपना 20वां जन्मदिन मना रहे भारतीय सलामी युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मौजूदा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में जल्द ही मैदान पर दिख सकते हैं। पृथ्वी ने इस साल अनजाने में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () ने इस साल जुलाई में साव को आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। पृथ्वी ने शनिवार को नेट पर अभ्यास करते हुए खुद का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस विडियो में कहा, ‘‘मैं आज 20 साल का हो गया हूं। मैं आश्वासन देता हूं कि यह 2.0 होगा और आगे बढ़ेगा। अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका शुक्रिया। जल्द वापसी करूंगा।’ पृथ्वी ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने राजकोट में अपने पदार्पण टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक जमाया था। शुक्रवार को मुंबई के एड-हॉक सिलेक्शन पैनल के अध्यक्ष मिलिंग रेगे ने कहा था कि सैयद के लिए टीम में शाह के सिलेक्शन पर जरूर चर्चा होगी। क्रिकइंफो ने रेगे के हवाले से कहा था, 'साव 16 नवंबर से खेलने के लिए उपलब्ध होंगे तो बेशक चयन के लिए उनके नाम पर चर्चा की जाएगी। मैं यह तो नहीं कर सकता कि उनकी वापसी होगी अथवा नहीं लेकिन उनके नाम पर चर्चा जरूर की जाएगी।' रेगे के पैनल ने अभी तक सिर्फ मुंबई के शुरुआती तीन मैचों के लिए ही टीम के नाम की घोषणा की है चूंकि श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे जैसे उसके स्टार बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जब तक शाह खेलने के लिए उपलब्ध होंगे तब तक टीम छह-सात मैच खेल चुकी होगी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JZMgDl






0 comments:
Post a Comment