Wednesday, November 20, 2019

धोनी संग विराट कोहली ने शेयर की तस्वीर

नई दिल्लीभारतीय कप्तान और पूर्व कैप्टन के बीच काफी अच्छी जुड़ाव नजर आता है और मैदान पर दोनों के बीच तालमेल भी दिखता है। धोनी फिलहाल टीम में नहीं हैं लेकिन विराट ने बुधवार को उनके साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। कोहली ने साथ ही फैंस से पूछा कि उनके साथ नजर आ रहा क्रिकेटर कौन है। हालांकि यह तस्वीर कब की है, यह नहीं बताया गया है। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने बुधवार को एक फोटो ट्वीट किया। इसमें वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पीठ करके मैदान में खड़े हैं और विराट सामने नजर आ रहे हैं। वहीं, पीछे स्पिनर युजवेंद्र चहल भी नजर आ रहे हैं। विराट ने लिखा, 'क्राइम में पार्टनर, क्राइम यही कि बाउंड्री के पास फील्डरों से डबल (2 रन) चुराना।' उन्होंने अपने फैंस से पूछा- अनुमान लगाइए कौन। हालांकि साफ तौर पर दिख रहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ खड़े हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2raHsnQ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support