नई दिल्ली ने शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष को इस बात का आश्वासन दिया कि उनकी टीम दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलेगी। प्रदूषण से टीम को कोई दिक्कत नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने इस बारे में एक दिन पहले भी दिल्ली की हवा से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने का बयान भी दिया था। दूसरी ओर, बांग्लादेश टीम के कुछ खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान एंटी पलूशन मास्क पहनकर प्रैक्टिस करते नजर आए थे। हालांकि, भारतीय टीम बगैर मास्क के अभ्यास सत्र में हिस्सा ली और जमकर प्रैक्टिस करते नजर आई। बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया सौरभ गांगुली ने कप्तान रोहित शर्मा से दिल्ली में खेलने पर चर्चा की थी। बीसीसीआई अध्यक्ष ने टीम का हालचाल जानने के लिए फोन किया था। सौरभ गांगुली ने कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा से चर्चा की कि टीम इस स्थिति से कैसे निपट रही है। भारतीय कप्तान ने पुष्टि की कि टीम ठीक है और बिना किसी समस्या के खुले में ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। पहला मैच दिल्ली में है इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को सलाह दी है कि वह फिरोजशाह कोटला परिसर के भीतर पेड़ों को पानी से धोएं और दो किमी के दायरे में प्रदूषण फैलाने वाली चीजों पर नजर रखें। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 नवंबर से तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया था साफ उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा, भले ही पर्यावरणविदों और क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने हवा की गुणवत्ता को लेकर मुद्दा उठाया हो। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित तीन मैचों की सीरीज में टीम की अगुआई करेंगे। रोहित का था ये बयान इससे पहले रोहित ने कहा था, ‘हमने जब यहां श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था तो हमें कोई समस्या नहीं हुई थी। हम चर्चा के बारे में वाकिफ भी नहीं हैं और मुझे कोई समस्या नहीं हुई थी।’ रोहित 2017 में श्रीलंकाई टीम के दौरे का जिक्र कर रहे थे जिसमें मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने तीसरे टेस्ट के दौरान मास्क पहने थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/339nYOH






0 comments:
Post a Comment