Tuesday, November 19, 2019

द्रविड़ बोले, पिंक बॉल से टेस्ट अच्छी बात लेकिन...

कोलकाताभारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा जिसे सफल बनाने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भी काफी मेहनत कर रहे हैं। कोलकाता में होने वाला यह टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा जो डे-नाइट फॉर्मेट में होगा। पूर्व दिग्गज का मानना है कि डे-नाइट टेस्ट मैचों को सफल बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने हमारे सहयोगी इकनॉमिक टाइम्स से कहा कि क्रिकेट स्टेडियम में आने को लेकर प्रशंसकों को लुभाने की कोशिश में गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलना एक सकारात्मक शुरुआत है। पढ़ें, द्रविड़ ने कहा, 'कार पार्किंग, बैठने की सुविधा, शौचालय जैसी बुनियादी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो फैंस को डे-नाइट टेस्ट की ओर आकर्षित करेंगी। यह कई चीजों में से एक है, जिससे फैंस के बीच टेस्ट मैच को लेकर सही मायने में उत्साह बढ़ाया जा सकता है। अगर हम ओस को नियंत्रित करने में सक्षम हैं, तो पिंक बॉल टेस्ट भारत में एक विशेषता बन सकता है।' पूर्व क्रिकेटरों, मीडिया पंडितों और अधिकारियों ने बताया है कि कैसे गुलाबी गेंद और डे-नाइट फॉर्मेट देश में टेस्ट क्रिकेट को प्रासंगिक बनाए रखने का एक तरीका है, जहां फैंस का झुकाव छोटे फॉर्मेट के क्रिकेट मैचों की ओर बढ़ता नजर आता है। जानें, उन्होंने कहा, 'जब गेंद गीली हो जाती है और स्विंग नहीं करती है तो गेंदबाजों के सामने काफी मुश्किल होती है। यह (गुलाबी गेंद) एक नई बात है जो लोगों को स्टेडियम में आकर्षित करेगी और इसे लेकर कोशिश की जानी चाहिए।" द्रविड़ ने कहा, 'साल 2001 में ईडन गार्डन में 1,00,000 लोग थे, तो हम इस बात को याद नहीं करते हैं कि उस समय, कोई एचडी टीवी नहीं था जो आपको घर पर एक बेहतर एक्सपीरियंस की गारंटी दे सकता था। उस समय मोबाइल पर कोई क्रिकेट नहीं देखता था।' उन्होंने बीसीसीआई से कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे पारंपरिक टेस्ट उत्सव के लिए योजना बनाई जा सकती है, जैसे कोलकाता में न्यू इयर टेस्ट और चेन्नै में पोंगल टेस्ट जो परिवार के साथ टेस्ट मैच देखने का विकल्प हो सकता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XsHfJ1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support