Monday, November 4, 2019

बुमराह का 'कूल' अंदाज, फैंस बोले- कब लौटोगे?

नई दिल्लीभारतीय तेज गेंदबाज फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अकसर तस्वीरें शेयर करते हैं। वह अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं उनके जनवरी तक मैदान पर वापसी करने की उम्मीद है। इस बीच, उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘प्लेइंग इट कूल।’ बुमराह इस फोटो में सफेद रंग के सूट और स्टाइलिश जूते पहने हुए हैं। उनके इस फोटो को 2 घंटे में ही 8 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। कुछ फैंस ने इस पर पूछा कि उनकी टीम में कब वापसी होगी। संजय नाम के एक फैन ने लिखा, प्लीज भाई, जल्द टीम में लौट आओ। आरती नाम की एक यूजर ने लिखा, आपको कल (बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20) के मैच में बहुत मिस किया। 25 वर्षीय बुमराह ने इससे पहले 2 नवंबर को अपनी एक विडियो शेयर की थी जिसमें वह मैदान पर दौड़ लगाते नजर आ रहे थे। अगले साल की शुरुआत में भारतीय टीम को न्यू जीलैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है और बुमराह के ठीक होने से कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बड़ी राहत मिलेगी। भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है जिसमें नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। उनकी जगह ओपनर रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं। दिल्ली में रविवार को सीरीज के पहले टी20 में भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसके बाद बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया जनवरी में श्री लंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी और उसके बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां उसे दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। बुमराह ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने पिछले टेस्ट मैच में कुल 7 विकेट झटके थे। उन्होंने अब तक 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले जिनमें क्रमश: 62, 103 और 51 विकेट झटके।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JPpSwf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support