नई दिल्ली टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके विराट को क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन शुभकामनाओं के साथ वह टीम इंडिया की रन मशीन बन चुके विराट को और भी ज्यादा रन बरसाते रहने की दुआ और उसी जुनून से खेलने की उम्मीद भी विराट से लगा रहे हैं। विराट को उनके बर्थडे पर महान बल्लेबाज सचिन ने भी विश किया। देखें विराट को बर्थडे विश करते हुए किस क्रिकेटर ने कही क्या बात... सचिन तेंडुलकर ने विराट संग अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं विराट! ऐसे ही रन बरसाना जारी रखें और इसी जुनून के साथ भारत का नेतृत्व करें! शुभकामनाएं।' बादलों की तरह छाए रहो, हमेशा खुश रहो: वीरेंदर सहवाग वीरेंदर सहवाग ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने खास अंदाज में विश किया। इस तस्वीर में विराट सचिन तेंडुलकर से कुछ बात कर रहे हैं और साथ में वीरेंदर सहवाग खड़े हैं। सहवाग ने लिखा, 'बॉल हमेशा ही आपको इतनी ही बड़ी दिखे (विराट अपने हाथों से कुछ इशारा कर रहे हैं) और आपकी बैटिंग हमेशा ही F5 बटन जैसी हो, जो भी बैटिंग देखे वह रिफ्रेश हो जाए। बादलों की तरह छाए रहो हमेशा खुश रहो।' यूं ही स्थापित करते रहें नए मानदंड: वीवीएस लक्ष्मण पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें यह दोनों दिग्गज किसी साइकल के प्रमोशनल इवेंट में मौजूद हैं। लक्ष्मण ने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई प्रिय विराट कोहली। आपके लिए आने वाला साल सभी खुशियों भरा और सूरज की तरह चमकदार हो। उम्मीद करता हूं कि आप यूं ही नए मानदंड स्थापित करते रहें और आपको हमेशा प्यार और खुशियां मिले।' तब नहीं जानता था वह सचमुच लेजंड बनेंगे: मोहम्मद कैफ भारत के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में शुमार मोहम्मद कैफ ने भी विराट के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए विराट के साथ बिताए पुराने लम्हों को याद किया। कैफ ने ट्वीट कर लिखा, '2012 में जब मैं आरसीबी के लिए खेला था, तब उनके लैपटॉप में बार्सिलोना का खेल देखा था। तब मैंने सोचा था कि उनमें खुदको लेकर कुछ खास है लेकिन तब मैं यह नहीं जानता था कि वह निश्चिततौर पर लेजंड बनेंगे। हैपी बर्थडे विराट कोहली।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2re8Lhj






0 comments:
Post a Comment