दुबईसाउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया विश्वविद्यालय ने यहां आईसीसी अकैडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के कराची विश्वविद्यालय को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार क्रिकेट खिताब अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीकी यूनिवर्सिटी ने कुल तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। कराची विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम 15.5 ओवरों में मात्र 100 रनों पर सिमट गई। कराची विश्वविद्यालय की ओर से सलामी बल्लेबाज शाहजर हजार ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। प्रिटोरिया विश्वविद्यालय के लिए रुआन डी स्वार्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवरों में 12 रन देकर 5 विकेट लिए। रुबेन ट्रंपलमैन ने 2 विकेट चटकाए। प्रिटोरिया विश्वविद्यालय ने कराची विश्वविद्यालय से मिले 101 रनों के लक्ष्य को 15.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। पढ़ें, विजेता टीम के लिए जैन्ड्रे प्रिटोरियस ने 36 और एरॉन विसेर ने 36 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए महमूद अली ने 14 रन पर दो विकेट चटकाए। भारत की ओर से डीएवी कॉलेज चंड़ीगढ़ ने इस टूर्नमेंट के प्लेऑफ में क्वॉलिफाइ किया, जहां उसे पाकिस्तान के कराची विश्वविद्यालय के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36HHVOL






0 comments:
Post a Comment