नई दिल्ली तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में हैटट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था। वह भारत की ओर से इस प्रारूप में तिकड़ी लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। अब चाहर ने सिर्फ तीन दिनों में एक और हैटट्रिक ली है। राजस्थान की ओर से खेलते हुए चाहर ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में विदर्भ के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में हैटट्रिक ली है। 27 वर्षीय चाहर ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 18 रन देकर चार विकेट लिए। उनकी बोलिंग की मदद से राजस्थान ने विदर्भ को 9 विकेट पर 99 रनों पर रोक दिया। इसे भी पढ़ें- चाहर की हैटट्रिक में दर्शन नालकंडे, श्रीकांत वाघ और अक्षय वाडकर शामिल थे। ये सभी विकेट 13 ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर आए। रविवार को चाहर ने टी20 इंटरनैशनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रेकॉर्ड बनाया था। उन्होंने महज 7 रन देकर छह विकेट लिए थे। भारत ने इस मैच को 30 रनों से जीता था और इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KbelYb






0 comments:
Post a Comment