नई दिल्ली ने सभी को हैरान करते हुए दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी डीडीसीए ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर दी। बता दें कि रजत शर्मा जुलाई 2018 में इस पद के लिए चुने गए थे। रजत शर्मा एक निजी हिंदी समाचार चैनल के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने रजत के हवाले से कहा, 'ऐसा लगता है कि डीडीसीए में ईमानदारी और पारदर्शिता के सिद्धांतों के साथ चलना संभव नहीं है, जिससे किसी भी कीमत पर मैं समझौता करने के लिए तैयार नहीं हूं।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37arn22






0 comments:
Post a Comment