नई दिल्लीटी20 फॉर्मेट को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है। इसमें गेंदबाजों को अपनी क्षमता या कलाकारी दिखाने का सीमित अवसर मिलता है, इसके बावजूद साल 2005 में आधिकारिक रूप से शुरू हुए इस फॉर्मेट में गेंदबाज समय-समय पर अपनी कलाकारी से बल्लेबाजों की चमक फीकी करते रहे हैं। पहला आधिकारिक टी20 मैच 17 फरवरी, 2005 को ऑकलैंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेला गया था। उस मैच में बल्लेबाजों ने अपनी चमक बिखेरते हुए कुल 40 ओवरों में 384 रन बनाए थे लेकिन उसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के माइकल कास्प्रोविच ने चार ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लेकर साबित कर दिया था कि क्रिकेट के इस सबसे तेज फॉर्मेट में गेंदबाजों की अहमियत बरकरार रहेगी। पढ़ें, चाहर ने हैट-ट्रिक के साथ झटके 6 विकेटइसी तरह का एक मैच रविवार को नागपुर में हुआ, जहां भारत के तेज गेंदबाज ने हैट-ट्रिक के साथ 7 रन देकर छह विकेट लिए। पेसर चाहर ने बल्लेबाजों की चमक फीकी करते हुए ना सिर्फ भारत को बांग्लादेश पर बड़ी जीत दिलाई बल्कि वर्ल्ड रेकॉर्ड भी कायम किया। चहर किसी एक टी20 मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बने। दीपक के अलावा श्रीलंका के अजंता मेंडिस (8-6 और 16-6) तथा भारत के युजवेंद्र चहल (25-6) ने ही टी20 में 6 विकेट लिए हैं लेकिन चाहर की कामयाबी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने हैट-ट्रिक के साथ यह सफलता हासिल की और सबसे कम रन देकर छह विकेट हासिल किए। राशिद भी हैं कमालभारतीय पेसर चाहर की कामयाबी शानदार है लेकिन इस फॉर्मेट के 14 साल के इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जब गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर किया है। मेंडिस और चहल के अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान का भी नाम इनमें शामिल है। राशिद ने 2017 में ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड के खिलाफ दो ओवर में एक मेडन सहित तीन रन देकर पांच विकेट लिए थे। यह हैरान कर देने वाला प्रदर्शन है। पढ़ें, खास लिस्ट में इन 9 गेंदबाजों के नामटी20 इतिहास में अब तक कुल नौ गेंदबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने दहाई की संख्या तक पहुंचे बिना विपक्षी टीम के पांच या उससे अधिक खिलाड़ियों को आउट किया है। इनमें चाहर, मेंडिस (दो बार), श्रीलंका के रंगना हेराथ (3-5), राशिद, अर्जेंटीना के पी. अरीघी ( 4-5), पाकिस्तान के उमर गुल (दो मौकों पर 6-5), लक्जमबर्ग के ए, नंदा (6-5), श्रीलंका के दिग्गज पेसर (6-5) और नामीबिया के सी. विल्जोन (9-5) शामिल हैं। मेडन फेंकना भी खासटी20 क्रिकेट में अब तक करीब 41 बार गेंदबाजों ने पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं लेकिन सिर्फ 9 मौके ऐसे आए हैं जब इन गेंदबाजों ने मेडन फेंके हैं। यह फॉर्मेट पूरी तरह बल्लेबाजों को सपॉर्ट करता है और ऐसे में मेडन डालना विकेट लेने से कम नहीं। भारत की ओर से यह सौभाग्य अब तक किसी गेंदबाज को नहीं मिला है जबकि मेंडिस, हेराथ, राशिद, आराघी, मलिंगा यह कारनामा कर चुके हैं। 2014 में चटगांव में न्यू जीलैंड के खिलाफ हेराथ ने तो 3.3 ओवर की गेंदबाजी में दो ओवर मेडन डाले थे और तीन रन देकर पांच विकेट विकेट लिए थे। पढ़ें, टी20 में कुल 10 हैट-ट्रिकटी20 में कुल 10 खिलाड़ियों ने हैट-ट्रिक पूरी की है। मलिंगा यह कारनामा दो बार कर चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, न्यू जीलैंड के जैकब ओरम और टिम साउदी, श्रीलंका के थिसिरा परेरा और मलिंगा, पाकिस्तान के मोहम्मद हसनैन और फहीम अशरफ, ओमान के खावर अली, पापुआ न्यू गिनी के एन. वानुआ और चाहर शामिल हैं। राशिद और मलिंगा के नाम एक खास रेकॉर्ड दर्ज है। इन दोनों ने इस फॉर्मेट में चार गेंदों पर चार विकेट लिए हैं। अब बात चाहर की करते हैं। किसी खिलाड़ी को पता नहीं होता कि उसका करियर कितना लम्बा है और यही कारण है कि वह अपने प्रदर्शन के दम पर अपना नाम खेलों की दुनिया में अमर कर लेना चाहता है। चाहर के नाम इतिहास दर्जदीपक चाहर के लिए रविवार को मौका भी था और दस्तूर भी था। साथ ही किस्मत भी उनके साथ थी। उन्होंने 7 रन देकर हैट-ट्रिक सहित कुल 6 विकेट लिए, जो एक वर्ल्ड रेकॉर्ड है। वह टी20 में हैट-ट्रिक लेने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी बने। भारत के लिए महिला खिलाड़ी एकता बिष्ट ने हैट-ट्रिक ली है। चाहर की सफलता ने भारतीय टीम को सफलता के नए मुकाम पर पहुंचा दिया। भारत इस साल एकमात्र ऐसी टीम बनी, जिसके खिलाड़ियों ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैट-ट्रिक ली। चाहर ने टी20 में तो जसप्रीत बुमराह ने वनडे और मोहम्मद शमी ने टेस्ट मैच में हैट-ट्रिक पूरी की। शमी ने इस साल टेस्ट के अलावा वनडे में भी हैट-ट्रिक ली थी और यह हैट-ट्रिक वर्ल्ड कप में आई थी। इस साल वैसे कुल 6 हैट-ट्रिक बने।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NEIS33






0 comments:
Post a Comment