Friday, November 8, 2019

रेकॉर्ड के बाद रोहित ने खोला छक्के जड़ने का राज

राजकोटकप्तान की दमदार पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को यहां दूसरे टी20 मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस मैच में बांग्लादेशी टीम छह विकेट पर 153 रन ही बना पाई। भारत ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। () 'चहल' भी लगा सकते हैं सिक्स मैच के बाद वह 'चहल टीवी' ( के साथ) पर हाजिर हुए और बड़े-बड़े छक्के मारने का राज सभी को बताया। रोहित ने कहा, ‘आपको बड़े छक्के मारने के लिए बड़ा शरीर (मसल्स) नहीं चाहिए। यहां तक कि आप (चहल) भी छक्के मार सकते हैं। छक्के मारने के लिए केवल पावर ही नहीं टाइमिंग की भी जरूरत पड़ती है। गेंद बल्ले के बीच में लगनी चाहिए और आपका सिर स्थिर होना चाहिए। छक्के मारने के लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना होता है।’ हुसैन पर 6 छक्के लगाना चाहते थेरोहित ने मोसादिक हुसैन को लगाए गए लगातार तीन छक्कों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब मैंने तीन छक्के लगाए तो मैंने अगली तीन गेंदों पर भी छक्का लगाने के बारे में सोचा, लेकिन मैंने चौथी गेंद मिस कर दी और फिर एक रन ले लिया।’ सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा। पढ़ें, फिर 'सिक्सर किंग' बने रोहितविराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित इस कैलेंडर ईयर में सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे खास यह है कि रोहित ने यह उपलब्धि लगातार तीसरे साल हासिल की। इस साल उनके नाम अब तक 66 छक्के दर्ज हो चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PZsfRc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support