नई दिल्लीदिग्गज ओपनर का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में धवन साथी खिलाड़ियों के साथ बैठे हुए हैं और बॉलिवुड स्टार की नकल करते दिख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई बॉलिवुड फिल्म '' में अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए किरदार 'बाला' की ऐक्टिंग की। धवन के साथ विडियो में खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा दिख रहे हैं। विडियो में आप देख सकते हैं कि खलील के धवन से पूछने पर कि रोहित भाई के ग्लव्स कहां रखे? इस पर धवन जबाव देते इससे पहले ही बगल में खड़े युजवेंद्र चहल उनके कान के पास घंटी बजा देते हैं। फिर क्या घंटे बजते ही धवन सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसा कई बार चलता है। पढ़ें- भुवी ने लिए मजेशिखर ने इस विडियो को शेयर करते हुए लिखा- बाला का साइड इफेक्ट। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार को भी टैग किया। इस पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मजे लेते हुए लिखा- भूलने की ऐक्टिंग करने की क्या जरूरत है? वह तो नेचुरल टैलेंट है। दूसरे मैच में जीता भारत बता दें कि शिखर धवन जहां भारत-बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज का हिस्सा हैं तो भुवी चोट से उबर रहे हैं। सीरीज का दूसरा मैच राजकोट में खेला गया था, जहां भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। शिखर धवन ने रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। धवन ने 27 गेंदों में 4 चौके की मदद से 31 रन बनाए थे, जबकि रोहित ने 43 गेंदों में 85 रन की पारी खेली थी। सीरीज का आखिरी और फाइनल टी-20 इंटरनैशनल मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में 10 नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34NaCs2






0 comments:
Post a Comment