Sunday, November 3, 2019

दिल्ली: दमघोंटू धुंध, फिर भी दर्शकों ने दिखाया दम

नई दिल्लीस्कूलों में छुट्टी घोषित है, डॉक्टर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दे रहे हैं लेकिन क्रिकेट के दीवानों के लिए यह सब मायने नहीं रखता। बड़ी संख्या में फैंस भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टी20 के आयोजन को लेकर आखिरी क्षणों तक बनी उहापोह की स्थिति के बावजूद रविवार को यहां अच्छी खासी संख्या में अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) धुंध अपने चरम पर है और सुबह तक स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 900 से अधिक था। ( देखें, ) सुबह हल्की बारिश होने के कारण इसमें सुधार हुआ और यह 550 के आसपास पहुंच गया। यह एक्यूआई भी खतरनाक माना जाता है लेकिन मैच रेफरी रंजन मदुगले ने परिस्थितियों का आकलन करने के बाद मैच जारी रखने के लिए हरी झंडी दिखा दी। इसके बावजूद तय नहीं था कि मैच हो पाएगा क्योंकि दृश्यता एक मसला था, लेकिन दर्शकों के लिए यह मायने नहीं रखता था। वे चार बजे से ही स्टेडियम में पहुंचने लग गए और शाम सात बजे मैच शुरू होने तक स्टेडियम का अधिकतर हिस्सा भर चुका था। पढ़ें, चंद एक दर्शक ही ऐसे थे जो मास्क लगाकर आए थे। मोहिंदर अमरनाथ स्टैंड खचाखच भरा था जबकि बिशन सिंह बेदी स्टैंड में कुछ सीटें खाली थी। मैच आगे बढ़ने के साथ धुंध भी बढ़ गई लेकिन इससे दर्शकों पर कोई असर नहीं पड़ा। उत्तम नगर से आए एक दर्शक परमानंद ने कहा, ‘हम आम कामकाज के लिए भी घर से बाहर निकल रहे हैं। दिल्ली में क्रिकेट मैच कभी कभी होते हैं इसलिए धुंध मायने नहीं रखती।’ यहां तक कि कई माता पिता अपने बच्चों के साथ स्टेडियम में पहुंचे हुए थे और वे पूरे जोश से भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pFGRKu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support