Wednesday, November 6, 2019

महिला क्रिकेट: भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर जीती सीरीज

नॉर्थ साउंडटीम में वापसी करने वाली और के अर्धशतकों की मदद से भारतीय महिला टीम ने निर्णायक तीसरे वनडे में वेस्ट इंडीज को छह विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। चोट के कारण पहले दो मैचों से बाहर रही मंधाना ने 63 गेंद में 74 रन बनाए और रोड्रिगेज के साथ 141 रन की साझेदारी की। रोड्रिगेज ने 92 गेंद में 69 रन बनाए। भारत ने 195 रन का लक्ष्य 42.1 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने वेस्ट इंडीज को 50 ओवर में 194 रन पर आउट कर दिया। तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 30 रन देकर दो और लेग स्पिनर पूनम यादव ने 35 रन देकर दो विकेट लिए। वेस्ट इंडीज के लिए स्टेफनी टेलर ने 79 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका। एटासी अन किंग ने 45 गेंद में 38 रन बनाए। मंधाना का फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद यह पहला वनडे है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 63 और 66 रन बनाए थे। दोनों टीमें अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जो रविवार को ग्रोस आइलेट में शुरू होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33qIOcD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support