Wednesday, November 13, 2019

कुंबले और हरभजन के क्लब से सिर्फ एक कदम दूर हैं अश्विन

इंदौर भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जब गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में उतरेंगे तो उनके पास एक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। अश्विन अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के क्लब में शामिल हो सकते हैं। अश्विन के पास भारतीय सरजमीं पर 250 विकेट का आंकड़ा हासिल करने का अवसर होगा। अश्विन ने अभी तक भारत में खेले 41 टेस्ट मैचों में 249 विकेट लिए हैं। उन्होंने यहां 21 बार पारी में पांच विकेट लेने का करिश्मा किया है। अश्विन के करियर की बात करें तो उनके नाम 68 टेस्ट मैचों में 357 विकेट हैं। वह टेस्ट में सबसे तेजी से 350 विकेट पूरे करने वाले बोलर हैं। वह भारत में 250 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज होंगे। उनसे पहले सिर्फ कुंबले और हरभजन सिंह ने ही यह मुकाम हासिल किया है। भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो कुंबले सबसे आगे हैं। भारत के सबसे कामयाब टेस्ट बोलर कुंबले ने घरेलू मैदान पर 63 टेस्ट मैचों में 350 विकेट लिए हैं। वहीं हरभजन सिंह ने 55 टेस्ट मैचों में 265 विकेट लिए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले ने 619 और कपिल देव ने 434 विकेट लिए हैं। वहीं हरभजन सिंह के नाम 417 टेस्ट विकेट हैं। भारत का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच टेस्ट रेकॉर्ड्स की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा बहुत भारी है। भारत और बांग्लादेश के बीच हुए 9 टेस्ट मैचों में से टीम इंडिया ने सात में जीत हासिल की है और मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी बांग्लादेश अभी तक भारत को टेस्ट मैच में हरा नहीं पाया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/357Yx0L
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support