Friday, November 22, 2019

रजत को कोर्ट से राहत, अभी DDCA अध्यक्ष बने रहेंगे

नई दिल्लीवरिष्ठ पत्रकार फिलहाल प्रेजिडेंट के पद पर बने रहेंगे। दिल्ली हाई कोर्ट ने क्रिकेट बॉडी के सदस्यों को अपने लोकपाल के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। लोकपाल ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि अगले आदेश तक शर्मा डीडीसीए अध्यक्ष के तौर पर अपना काम जारी रखें। जस्टिस जयंत नाथ की बेंच ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (डीडीसीए) के एक सदस्य की याचिका का निपटारा करते हुए यह निर्देश दिया। 17 नवंबर को डीडीसीए लोकपाल जस्टिस (रिटायर्ड) बी डी अहमद ने यह आदेश जारी किया था। पढ़ें, उन्होंने शर्मा से कहा कि वह अगले आदेश तक प्रेजिडेंट के तौर पर अपना काम जारी रखें। शर्मा ने 16 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस विवाद के बाद डीडीसीए सदस्य सिद्धार्थ साहिब सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। सिंह ने अपनी याचिका में दावा किया कि वह निकाय के कुछ निर्देशकों के अवैध रवैये से दुखी थे। उन्होंने 17 नवंबर को इस बारे में लोकपाल को एक शिकायत दी। लोकपाल ने संघ को बिखरने से बचाने और उसके कामकाज को जारी रखने के लिए यह अंतरिम आदेश जारी किया। लोकपाल के सामने 27 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QPRZj4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support