राजकोटगोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) ने घरेलू लीग में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार क्रिकेटर सी.एम गौतम का करार रद्द करके उनकी जगह दर्शन मिसल को शुक्रवार से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी टी20 टूर्नमेंट में कप्तान बनाया है। गौतम और अबरार काजी को बेंगलुरू में अपराध शाखा ने कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में स्पॉट फिक्सिंग के लिए कथित तौर पर धन लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। गोवा क्रिकेट संघ के सचिव विपुल फड़के ने कहा, ‘मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिलने के बाद ही हमने उनका करार रद्द कर दिया और बीसीसीआई को इस बारे में लिख दिया है।' पढ़ें, उन्होंने बताया कि दर्शन मिसल अब टीम के कप्तान होंगे और प्रथमेश को गौतम के विकल्प के तौर पर टीम में रखा गया है।’ गोवा टीम इस टूर्नमेंट के पहले मैच में बड़ौदा के खिलाफ खेलेगी ।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34BjReC






0 comments:
Post a Comment