Tuesday, November 26, 2019

ICC टेस्ट रैंकिंगः टॉप 10 में मयंक, स्मिथ के करीब विराट

नई दिल्ली आईसीसी ने मंगलवार को टेस्ट रैंकिंग जारी की है। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर ने अपने दोहरे शतक और जबर्दस्त बल्लेबाजी की बदौलत टॉप 10 में जगह बना ली है। मंगलवार को आईसीसी ने रैंकिंग जारी की है जिसमें टॉप 10 बल्लेबाजों में भारत के चार खिलाड़ी मौजूद हैं। इसमें विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल का नाम है। बल्लेबाजी के मामले में स्टीव स्मिथ 931 अंकों के साथ टॉप पर हैं और बेन स्टोक नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। इसमें पांच स्थानों तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। विराट और स्टीव स्मिथ के बीच अब तीन अंक का ही अंतर रह गया है । मयंक अग्रवाल पहले 13वें स्थान पर थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद वह 10वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं रोहित शर्मा तीन स्थान नीचे चले गए हैं और टॉप 10 में जगह नहीं बना पाए। गेंदबाजी की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ पिंक टेस्ट में शानदारी बोलिंग करने वाले उमेश यादव और इशांत शर्मा को फायदा हुआ है। इशांत अब 22 से 17वें स्थान पर आ गए हैं और उमेश यादव 24 से 21वें स्थान पर आ गए हैं। इस रैंकिंग में 907 अंकों के साथ कमिंस नंबर वन पर और दूसरे नंबर पर कगीसो रबाडा काबिज हैं। पांचवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है। रविचंद्रन अश्विन 9वें नंबर पर हैं। ऑल राउंडर्स के मामले में पहले नंबर पर जैसन होल्डर हैं और दूसरे नंबर पर रविंद्र जडेजा काबिज हैं। इसके अलावा रविचंद्र अश्विन को पांचवां स्थान मिला है। जैसन होल्डर पहले भी नंबर वन पर ही रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QS5rTD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support