Friday, November 15, 2019

IND vs BAN: इंदौर टेस्ट में मयंक अग्रवाल का 'डबल' धमाका

इंदौर भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया है। उन्होंने मेहदी हसन की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। शुक्रवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपने कल के स्कोर 37 से आगे खेलना शुरू किया और चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। देखें स्कोरकार्ड- मयंक ने 98 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। पुजारा के आउट हो ने बाद कप्तान विराट कोहली भी जल्दी आउट हो गए। भारतीय टीम तीन विकेट पर 119 के स्कोर पर पहुंच चुकी थी। ऐसे में इसके बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर भारतीय पारी को संवारने का काम किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी की। रहाणे 86 रन बनाकर आउट हुए। अग्रवाल ने 234 गेंदों पर 150 रन पूरे किए थे। चायकाल तक वह 156 रन बना चुके थे। इसके बाद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और शानदार छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NPYhO4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support