इंदौरभारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में दूसरे दिन का खेल जारी है। पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर समेट दी। भारत ने आज (शुक्रवार) 1 विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया। (देखें- ) मयंक और पुजारा उतरे दूसरे दिन मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा भारत की पारी बढ़ाने को उतरे। मयंक 37 और पुजारा 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक ने पहले दिन 81 गेंदों पर 6 चौके लगाए जबकि पुजारा ने 61 गेंदों पर 7 चौके जड़े। पहला दिन भारत के नामपहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा। टॉस जीतकर यहां पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम महज 150 रन पर ही सिमट गई। भारत की ओर से पेसर मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक (3/27), जबकि इशांत, उमेश और स्टार ऑफ स्पिनर अश्विन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के रूप में एक विकेट गंवाकर 86 रन जोड़ लिए। चेतेश्वर पुजारा (37*) और मयंक अग्रवाल (43*) अपनी-अपनी 50 की ओर आगे बढ़ रहे हैं। छूटे कैच, फिर भी बल्लेबाज नहीं उठा सके फायदा मेहमान टीम को भारतीय क्षेत्ररक्षकों का काफी साथ भी मिला क्योंकि मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने कई कैच भी टपकाए थे। इसके बावजूद मेहमान टीम के बल्लेबाज इन मौकों का लाभ नहीं उठा पाए और उनकी पूरी टीम महज 58.3 ओवर ही खेल पाई, जिसमें वे 150 रन ही बोर्ड पर टांग पाए। उसके लिए मुशफिकुर रहीम ने सबसे अधिक 43 रन बनाए, जबकि कप्तान मोमिनुल हक ने 37 रनों की पारी खेली।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OhFJ8n






0 comments:
Post a Comment