नई दिल्ली रविवार को पर हुए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच हुए 9 T20I मुकाबलों में यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने भारत को हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने मुशफिकुर की पारी की मदद से तीन गेंद बाकी रहते 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच के बाद सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे ने बांग्लादेशी टीम के खेल की तारीफ की। रोहित ने कहा कि वह जीत का पूरा श्रेय बांग्लादेश को देना चाहेंगे। भारतीय कप्तान ने कहा, 'जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तब बांग्लादेश ने शुरुआत से ही हमें दबाव में डाल दिया।' रोहित ने कहा कि 148 का स्कोर बचाया जा सकता था लेकिन उनकी टीम ने मैदान पर कुछ गलतियां कीं जिसका खमियाजा उसे भुगतना पड़ा। भारतीय टीम ने इस सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है और रोहित ने इस ओर इशारा भी किया। उन्होंने कहा कि टीम में कुछ खिलाड़ियों के पास अनुभव की कमी है और वे उससे सीखेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम में कई खिलाड़ी नए हैं, उन्हें अभी अनुभव की कमी है उम्मीद है कि वे अपनी गलतियों से सीखेंगे और अगली बार उन्हें नहीं दोहराएंगे। पढ़ें- रोहित ने माना कि रिव्यू पर उन्होंने गलती की। उन्होंने कहा कि रहीम ने पहली गेंद बैकफुट पर खेली, हमें लगा यह विकेट छोड़कर लेग स्टंप के बाहर जा रही है और अगली गेंद उन्होंने फ्रंट फुट पर खेली। हम यह अंदाजा ही नहीं लगा पाए कि उनकी लंबाई बहुत ऊंची नहीं है। रोहित ने कहा, 'फील्ड में हमने कई गलतियां की लेकिन जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो मुझे लगता है कि यह एक चुनौतीपूर्ण स्कोर था। ' पढ़ें: रोहित ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा चहल इस प्रारूप में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वह इस टीम के लिए काफी उपयोगी खिलाड़ी हैं। कप्तान ने कहा, 'चहल भारतीय टीम के लिए काफी उपयोगी खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि बीच के ओवरों में जब बल्लेबाज सेट हो चुका होता है तो वह कितने महत्वपूर्ण हैं।' रोहित ने कहा कि चहल को पता है कि कब क्या करना है, इससे कप्तान के लिए काफी आसानी हो जाती है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JMxAY3






0 comments:
Post a Comment