Wednesday, November 13, 2019

IPL: राजस्थान रॉयल्स पहुंचे अंकित राजपूत, मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े ट्रेंट बोल्ट

नई दिल्ली तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अंकित को राजस्थान से ट्रेड किया है। अंकित 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े थे और उन्होंने अब तक 23 आईपीएल मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे और वह आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अब अगले सीजन से के लिए खेलेंगे। न्यू जीलैंड के तेज गेंदबाज बोल्ट पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। दिल्ली कैपिटल्स ने बोल्ट को मुंबई इंडियंस के हाथों ट्रेड किया है। बोल्ट ने 2014 में आईपीएल में पदार्पण किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने 33 आईपीएल मैचों में 38 विकेट हासिल किए हैं। मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी ने ट्रेंट बोल्ट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'मुंबई इंडियंस के पास हमेशा से अच्छा गेंदबाजी आक्रमण रहा है। साल-दर-साल हमारे गेंदबाजों ने हमारे लिए कई मुकाबले जीते हैं। एक अच्छा उदाहरण पिछले साल का फाइनल है।' उन्होंने कहा, 'हम ट्रेंट बोल्ट को अपनी टीम का हिस्सा बनाकर खुश हैं। हम मुंबई इंडियंस परिवार में उनका स्वागत करते हैं। मुझे पूरा यकीन है कि सभी प्रारूपों में उनका अनुभव, विशेष तौर पर सीमित ओवरों के प्रारूप का अनुभव हमारे अभियान में काफी मददगार होगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37bC2d4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support