Friday, November 15, 2019

IPL: गेल पर अटका पंजाब का दिल, मिलर-करन को छोड़ा

नई दिल्लीकिंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज को 8 आईपीएल सत्र के बाद, जबकि उनके साथ इंग्लैंड के और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय को भी रिलीज कर दिया है। पिछले आठ सत्र से मिलर किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य बल्लेबाज में से एक रहे, जिन्होंने 79 मैचों में 138.78 के स्ट्राइक रेट से 1850 रन बनाए हैं। वह टीम से जुड़ने के बाद शुरुआती सत्र में हालांकि प्रभावित नहीं कर सके थे। लेकिन 2013 और 2014 में उन्होंने 150 रन से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से क्रमश: 416 और 446 रन जड़े थे। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा, 'डेविड हमारे लिए बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने जाने की इच्छा व्यक्त की थी और हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।' वर्ष 2019 में मिलर ने 10 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से 213 रन जुटाए। करन 2019 सत्र से पहले हुई नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा खरीदे गए विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे 7.2 करोड़ रुपये में शामिल किए गए थे, उन्हें भी रिलीज कर दिया गया है। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में हैटट्रिक ली थी। तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी रिलीज कर दिया गया है, जिन्हें 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। टीम ने जिन खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, उनमें वेस्ट इंडीज के महान 40 वर्षीय खिलाड़ी शामिल है। क्रिस गेल को किंग्स XI पंजाब ने 2018 आईपीएल से पहले दो बार नहीं बिकने के बाद उनके बेस प्राइज दो करोड़ रुपये में खरीदा था। वाडिया ने कहा, 'हम उन्हें जाने नहीं दे सकते थे। वह चैंपियन खिलाड़ी हैं।' के लिए नीलामी 19 दिसंबर को की जाएगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KndHqK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support