Monday, November 4, 2019

IPL में सब्स्टीट्यूट: गांगुली लेंगे अंतिम फैसला

नई दिल्लीआईपीएल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के बदले स्थानापन्न खिलाड़ी उतारने को लेकर बुधवार को मुंबई में होने वाली संचालन परिषद की बैठक में विचार किया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला अध्यक्ष ही करेंगे। आईपीएल संचालन टीम के वरिष्ठ कार्यकारी ने कुछ महीने पहले पारंपरिक एकादश से इतर टीम बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की थी जिसमें ‘पावर प्लेयर’ का जिक्र है। इसके अनुसार जो खिलाड़ी अंतिम एकादश में शामिल नहीं है वह बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने के लिए उतर सकता है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘अंतिम फैसला बीसीसीआई अध्यक्ष करेंगे। वह निश्चित तौर पर आईपीएल संचालन परिषद तथा उसके चेयरमैन बृजेश पटेल और अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे लेकिन इसके लिए कई चीजों पर गौर करना होगा।’ पढ़ें, गांगुली इस पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन अध्यक्ष के करीबी सूत्र ने कहा कि इस तरह की अवधारणा लागू करने को लेकर कई तरह की आशंकाएं है क्योंकि इससे क्रिकेट का मूल रूप ही बदल जाएगा। सूत्र ने कहा, ‘अभी कुछ फैसला नहीं लिया गया है। यही नहीं जबकि मुश्ताक अली ट्रोफी शुरू होने में अभी चार दिन का समय बचा है तो क्या इस तरह की अवधारणा अभी लागू हो पाएगी? अभी हम कुछ नहीं जानते।’ आईपीएल संचालन टीम में एक वर्ग ऐसा है जो कि 9 नवंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय टी20 टूर्नमेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के दौरान इसे आजमाना चाहता है लेकिन बीसीसीआई के एक वर्ग का मानना है कि इससे एक आईपीएल फ्रैंचाइजी को फायदा होगा जिसके अधिकतर खिलाड़ी उम्रदराज हैं। एक अधिकारी ने सवालिया अंदाज में कहा, ‘एक टीम ऐसी है जिसे 2020 आईपीएल में इस तरह की कुछ मदद की जरूरत है क्योंकि उसके प्रमुख खिलाड़ियों की उम्र 35 साल से अधिक है। इस अवधारणा के जनक ने क्या उस फ्रैंचाइजी को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया?’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ND13Vw
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support