बेंगलुरु कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के फाइनल मैच में फिक्सिंग के आरोपों के चलते विकेटकीपर बल्लेबाज सीएम गौतम और बाएं हाथ के स्पिनर को गिरफ्तार किया गया। काजी पर एक अन्य केपीएल टीम, बेंगलुरु ब्लास्टर्स के खिलाफ लीग-चरण के मैच में रन देने के लिए 7.5 लाख रुपये लेने का आरोप है। वहीं, सीएम गौतम पर कथित धीमी बल्लेबाजी के लिए एक अन्य टीम बेलागावी पैंथर्स के मालिक से 20 लाख रुपये लेने के आरोप लगे हैं। यह पूरा वाकया 31 अगस्त से जुड़ा है जब केपीएल का फाइनल मैच मैसुरु में खेला गया था। इसी मैच में धीमी बल्लेबाजी करने और रन लुटाने के एवज में क्रिकेटरों को पैसे दिए गए। पढ़ें, 31 अगस्त को क्या हुआबेल्लारी टस्कर्स और हुबली टाइगर्स के बीच केपीएल का फाइनल मैच, मैसूरु के श्रीकांतदत्त नरसिम्हा राजा वाडियार मैदान में खेला गया। हुबली टाइगर्स ने 152 रनों का लक्ष्य रखा। विकेटकीपर सीएम गौतम की अगुआई में बेल्लारी टस्कर्स 8 रन से मैच हार गई। मैच में हुबली टाइगर्स ने आदित्य सोमन्ना (47) की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 152 रन बनाए। इसके बाद टस्कर्स टीम देवदत्त (68) के अर्धशतक के बावजूद 144 रन ही बना सकी। 37 गेंदों में बनाए 29 रनगौतम ने अपनी टीम के लिए 37 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। वह 14वें ओवर तक क्रीज पर रहे, जब बेल्लारी टस्कर्स का स्कोर 100/3 था। वह हुबली टाइगर्स के ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल की गेंद पर कैच आउट हुए। देखें, काजी ने बनाए 13 रनगौतम की टीम के साथी अबरार काजी, जो बहुत बाद में बल्लेबाजी करने आए, 6 गेंदों में 13 रन का योगदान देने के बाद रन आउट हुए, जिसमें एक छक्का भी शामिल था हार सुनिश्चित करने को टिके रहे गौतमसेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गुरुवार (7 नवंबर) को आरोप लगाया कि गौतम ने जानबूझकर धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के मौकों को खराब किया जिससे फाइनल में हार को सुनिश्चित किया जा सके। बता दें कि गौतम की कप्तानी में, बेल्लारी टस्कर्स ने तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के बाद, छह मैचों में से 4 मैच जीते।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34Khsyr






0 comments:
Post a Comment