Friday, November 15, 2019

T10 League: युवराज हुए फ्लॉप, आंद्रे रसल के दम पर जीते वॉरियर्स

नई दिल्ली अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनकी टीम महाराष्ट्र अरेबियंस को नॉर्दन वॉरियर्स से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अरेबियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच की पहली ही गेंद पर एडम लिथ ने खाता खोले बिना क्रिस वुड की गेंद पर आउट हो गए। 3.2 ओवरों तक टीम के चार बल्लेबाज पविलियन लौट चुके थे और स्कोर था महज 35 रन। युवराज सिंह के रूप में टीम को चौथा झटका लगा जिन्होंने 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाए। अरेबियंस की टीम के लिए दासुन शनाका ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 88 रन बनाए। वॉरियर्स के लिए क्रिस वुड और ने 2-2 विकेट लिए। वहीं नुआन प्रदीप और रायद अमीत ने 1-1 विकेट लिया। वॉरियर्स ने जवाब में महज एक विकेट खोकर 7 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। वॉरियर्स को हालांकि सैम बिलिंग्स के रूप में एकमात्र झटका लगा। बिलिंग्स ने 6 गेंदों पर एक रन बनाया। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने आउट किया। इसके बाद टीम को आंद्रे रसल ने जॉर्ज मुनसे के साथ मिलकर आसान से जीत दिला दी। रसल और मुनसे के बीच 79 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। रसल ने 24 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। वहीं मुनसे ने 16 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2rNX6WO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support